4 Franchise Business To Earn ₹2 Lakhs/ Month | 4 फ्रेंचाइज़ी बिजनेस से कमाएँ हर महीने ₹2 लाख |
नमस्कार दोस्तों, Quality 4 Franchise Business To Earn ₹2 Lakhs/ Month | 4 फ्रेंचाइज़ी बिजनेस से कमाएँ हर महीने ₹2 लाख। इस ब्लॉग में आपका स्वागत है।

आजकल बहुत से लोग यह सोचते हैं कि एक बार फ्रेंचाइज़ी में इन्वेस्ट कर दिया तो फिर हर महीने लाखों रुपये की पैसिव इनकम बनने लगेगी। लेकिन सच यह है कि भारत में फ्रेंचाइज़ी मॉडल को लेकर कई फ्रॉड भी होते हैं। लोग बिना सोचे-समझे किसी भी फ्रेंचाइज़ी में पैसा लगा देते हैं और बाद में उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इस ब्लॉग आर्टिकल में हम आपके लिए चार ऐसे 100% जेनुइन और ओरिजिनल प्रॉफिटेबल फ्रेंचाइज़ी बिजनेस आइडियाज लेकर आए हैं, जिनमें इन्वेस्ट करके आप हर महीने ₹2 लाख तक कमा सकते हैं। साथ ही, हम यह भी बताएंगे कि इनमें कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा और आपकी पॉसिबल कमाई कितनी होगी।तो चलिए देखते है।
1. ब्लिंकइट डार्क स्टोर फ्रेंचाइज़ी
ब्लिंकइट ही क्यों?
आजकल आप देख रहे है की, इस समय में क्विक कॉमर्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। आगे के आने वाले 10 वर्षों में यह सेक्टर 15-20 गुना तक बढ़ने की पॉसिबिलिटी है। इस क्षेत्र में ब्लिंकइट (Blinkit) सबसे बड़ा खिलाड़ी है। अभी पूरे भारत में ब्लिंकइट के 1000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स हैं और कंपनी इसे 10,000 तक बढ़ाने की प्लान बना रही है। यही आपको समझ आता है की ये आगे जाकर कितना बड़ा प्रॉफिटेबल मार्केट बन सकता है।
ब्लिंकइट डार्क स्टोर क्या होता है?
डार्क स्टोर एक ऐसा वेयरहाउस होता है जहां सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर्स को पूरा किया जाता है। यानी यह एक रिटेल स्टोर की तरह नहीं होता बल्कि यहां से प्रोडक्ट्स केवल होम डिलीवरी के लिए भेजे जाते हैं।
इन्वेस्टमेंट और जरुरी चीजे ? :
- बिजनेस के लिए जगह : इस बिजनेस को करने के लिए आपको कम से कम 2000 स्क्वायर फीट जगह चाहिए। ये जरुरी है।
- स्टोअर की हाइट : आपके स्टोअर की कम से कम 9 फीट फ्लोर से रूफ हाइट होनी चाहिए।
- पार्किंग के लिए जगह : आपके पास 40 बाइक्स बैठेंगी इतनी पार्किंग स्पेस होनी चाहिए।
- इलेक्ट्रिसिटी: इस बिजनेस के लिए आपके पास कम से कम 30 किलोवाट का कनेक्शन चाहिए। ये जरुरी है।
- इन्वेस्टमेंट के लिए कैपिटल: अगर आप इस बिजनेस को अच्छे से शुरू करना चाहते हो तो आपके पास कम से कम 15 लाख रुपये होने चाहिए।
- बैंक गारंटी: 30 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
- कुल इन्वेस्टमेंट: टोटल 50-60 लाख रुपये आपके पास होने चाहिए ।
कमाई का अंदाजा:
- ऑर्डर हर दिन दिन: 1000-1500 तक आपके लिए ऑर्डर्स मिलेंगे।
- एवरेज ऑर्डर वैल्यू: आपकी एवरेज आर्डर की कीमत ₹1000 तक होंगी।
- महीने का टर्नओवर: इस बिजनेस में आपका महीने का टर्नओवर ₹1 करोड़ तक जा सकता है।
- कमीशन: इस फ्रैंचाइज के बिजनेस में आपको 3-5% कमीशन मिलेगा।
- प्रॉफिट: इस बिजनेस में आपको हर महीने ₹4 लाख रुपये तक का प्रॉफिट मिल सकता है।
- खर्च: इसमें आपका पूरा खर्चा ₹1.5-2 लाख तक जायेंगा।
- नेट प्रॉफिट: इसमें आपका खुदका नेट प्रॉफिट 2 – 2.5 लाख तक हो सकता है।
अगर आपको फ्रैंचाइज की बिजनेस से महीने के लाखो में कमाने है तो ये वीडियो आपके लिए है।
2. टाटा पावर सोलर डीलरशिप
सोलर पावर का ही बिजनेस क्यों?
आजकल भारत में सोलर एनर्जी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और टाटा पावर सोलर इस इंडस्ट्री में सबसे बड़ा नाम है। टाटा पावर सोलर की डीलरशिप लेकर आप अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। ये आपके लिए एक चांस बन सकता है। तो चलिए आगे की जानकारी लेते है।
इन्वेस्टमेंट और जरुरी चीजे :
- बिजनेस के लिए जगह : आपके इस बिजनेस के लिए 150-200 स्क्वायर फीट का कमर्शियल ऑफिस + 500-1000 स्क्वायर फीट का वेयरहाउस। इतनी जगह चाहिए।
- इन्वेस्टमेंट कितनी चाहिए ? : इस बिजनेस को करने के लिए ₹15 लाख तक लग सकते है।
- वर्किंग कैपिटल: आपके पास कम से कम 5-7 लाख तक की वर्किंग कैपिटल चाहिए।
- ट्रेनिंग सपोर्ट: अच्छी बात ये है की आपको टाटा पावर की ओर से ट्रेनिंग सपोर्ट मिलेगी।
इस बजनेस में कमाई कितनी ? :
- कमीशन मार्जिन: आपका कमीशन मार्जिन 5-15% तक हो सकता है।
- औसत बिक्री: आपकी इसमें ₹15-20 हर महीने बिक्री हो सकती है।
- नेट प्रॉफिट: सब छोड़कर आपका ₹2-2.5 लाख तक आपका नेट प्रॉफिट मिल सकता है। ये फ्रैंचाइज मॉडल आपके लिए प्रॉफिटेबल है।
3. जियोमार्ट फ्रेंचाइज़ी
जियोमार्ट क्यों?
रिलायंस का जियोमार्ट भारत में O2O (Offline to Online) मॉडल पर काम करता है। यह छोटे किराना स्टोर्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद करता है। और ये सबसे पॉवरफुल और प्रॉफिटेबल बिजनेस है।
इन्वेस्टमेंट और जरुरी चीजे ? :
- इन्वेस्टमेंट कितनी है ? : इसमें आपको ₹20-25 लाख तक इन्वेस्टमेंट करनी है।
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: ₹8-10 लाख तक हो सकती है।
- इन्वेंटरी: ₹5-7 लाख की इन्वेंटरी होती है।
- मार्केटिंग का खर्चा : आपको इसमें ₹2-3 लाख तक का खर्चा आएगा।
कमाई कितनी है ? :
- मार्जिन कितना है ? : आपको इसमें 7-8% तक का मार्जिन है।
- औसत बिक्री: आपकी औसत बिक्री ₹25-30 लाख हर महीने हो सकती है।
- नेट प्रॉफिट: आपका इसमें नेट प्रॉफिट ₹2-2.5 लाख हर महीने है। और ये प्रॉफिटेबल है।
4. जियो फैशन (Jio Fashion) फ्रेंचाइज़ी
जियो फैशन क्यों?
JioMart के साथ-साथ Jio Fashion भी एक उभरता हुआ बिजनेस है। जियो का फास्ट-फैशन ब्रांड बहुत तेजी से भारत में अपने स्टोर्स खोल रहा है। यह बिजनेस FOCO (Franchise-Owned Company-Operated) मॉडल पर काम करता है। हो सके तो आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते है।
इन्वेस्टमेंट और जरुरी चीजे :
- कितनी जगह चाहिए : आपको इस बिजनेस के लिए 3000-6000 स्क्वायर फीट की जगह चाहिए।
- सिक्योरिटी डिपॉजिट: ₹30 लाख रुपये चाहिए।
- इंटीरियर सेटअप: ₹30-40 लाख का सेटअप चाहिए।
- इन्वेंटरी: ₹50-60 लाख की चाहिए।
- कुल इन्वेस्टमेंट: ₹1.5-2 करोड़ तक जा सकती है।
कमाई का अंदाजा:
- मार्जिन: 10-15%
- औसत बिक्री: ₹50-70 लाख प्रति माह
- नेट प्रॉफिट: ₹5-6 लाख हर महीने।

इसमें आप क्या सीखेंगे ? :
अगर आप एक सुरक्षित और प्रॉफिटेबल बिजनेस की तलाश में हैं तो फ्रेंचाइज़ी मॉडल आपके लिए सही विकल्प हो सकता है। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइज़ी में इन्वेस्ट करने से पहले उसकी अच्छी तरह से रिसर्च करें।
समरी में, यहाँ चार बेहतरीन फ्रेंचाइज़ी बिजनेस:
- ब्लिंकइट डार्क स्टोर – ₹2-2.5 लाख प्रति माह
- टाटा पावर सोलर – ₹2-2.5 लाख प्रति माह
- जियोमार्ट – ₹2-2.5 लाख प्रति माह
- जियो फैशन – ₹5-6 लाख प्रति माह
अगर आप इनमें से किसी भी फ्रेंचाइज़ी में दिलचस्पी रखते हैं तो संबंधित कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। सही इन्वेस्टमेंट करके आप हर महीने लाखों रुपये कमा सकते हैं!
गांव में रहकर ये z फार्मिंग बिजनेस आयडिआज आपको लाखो में कमा के दे सकती है। देखने ये लिए क्लिक करे।