Flipkart Seller कैसे बने ? 100% पूरी जानकारी 2025
नमस्कार दोस्तों, Flipkart Seller कैसे बने ? 100% पूरी जानकारी 2025 इस ब्लॉग में आपका स्वागत है।

Flipkart Seller बनने का पूरा तरीका – आसान हिंदी में गाइड
भारत में E-commerce तेजी से बढ़ रहा है और Flipkart जैसे बड़े प्लेटफ़ॉर्म पर Flipkart Seller अपने प्रोडक्ट्स को बेचकर लाखों लोग हर महीने अच्छा पैसा कमा रहे हैं। अगर आप भी ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं और सोच रहे हैं “Flipkart Seller Kaise Bane?”, तो यह ब्लॉग आर्टिकल आपके लिए है।
यहां आपको GST, बैंक अकाउंट, PAN कार्ड जैसी जरूरी चीजों से लेकर, प्रोडक्ट लिस्टिंग और Go Live तक की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी – Step-by-Step, वो भी बिल्कुल हिंदी में!
चलो अब स्टेप बाय स्टेप Flipkart Seller Account कैसे बनाएं सिखते है
आप पहले Flipkart Seller Portal पर जाएं
आपको एक वेबसाइट पर विजिट करना होगा और उस वेबसाइट का नाम है https://seller.flipkart.com. और आपको ऊपर दाहिने कोने में दिखेगा “Become a Seller” बटन – उस पर क्लिक करें। इन चीजों को पहले करना है।
दूसरी स्टेप में आप Start Selling पर क्लिक करें
- जैसे ही आप “Start Selling” बटन पर क्लिक करते हो वहां आपको एक फॉर्म दिखेंगा जो आपको भरना होगा। उसमें आपको अपना मोबाइल नंबर देना होगा। फिर आपको आपकी ईमेल आयडी देनी होगी। और आपको किस चीज में सेल करना है उसमें आपको प्रोडक्ट कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी। ये सब प्रोसेस होने के बाद आपके मोबाईल पर एक OTP आएगा। और जैसे ही आपका वेरिफिकेशन होंगा वैसे ही आप अगले स्टेप पर जायेंगे।
- Mobile Number
- Email ID
- Product Category
- OTP वेरिफिकेशन के बाद अगले स्टेप पर जाएंगे।
तीसरी स्टेप में GST नंबर भरें
- अगर आपके पास GSTIN है और वो आप जैसे ही GSTIN डालते हैं, आपकी सारी कंपनी डिटेल्स अपने आप Fetch हो जाएंगी। यह पूरा डेटा Flipkart खुद VERIFY कर लेगा। ये बहुत जरुरी है आपके बिजनेस स्टार्ट करने के लिए।
स्टेप 4 आपको Register & Continue करना है
- अब “Register and Continue” पर क्लिक करें और अगली स्क्रीन पर जाएं। यहां Flipkart आपकी Email पर Verification Link भेजेगा – उसे Verify करना होगा। इसके बाद आपको खुद से Verify पर क्लिक करना होगा। फिर ये Verify होगा।
अगर आपको Flipkart Seller बनके अच्छे पैसे कमाने है तो इस वीडियो को देखे।
Flipkart Seller बनने के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
Flipkart पर Seller Account बनाने के लिए आपके पास निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स होने जरूरी हैं। जैसे की, आपके खुद के नाम पर PAN Card होना जरुरी है। आपके नाम पर जुड़ा एक GST Number भी होना चाहिए। आपका खुदका एक बैंक अकाउंट (Bank Account) होना चाहिए (उसी नाम पर जो PAN कार्ड में हो)। आपको एक मोबाइल नंबर और Email ID भी होनी जरुरी है। और Signature (डिजिटल सिग्नेचर बनाना होगा) होनी जरुरी है। Pickup Address (GST वाले राज्य का ही होना चाहिए) आपको निचे शॉर्ट में सबकुछ देखने मिलेगा।
- PAN Card (आपके नाम पर)
- GST Number (आपके नाम से जुड़ा)
- Bank Account (उसी नाम पर जो PAN कार्ड में हो)
- मोबाइल नंबर और Email ID
- Signature (डिजिटल सिग्नेचर बनाना होगा)
- Pickup Address (GST वाले राज्य का ही होना चाहिए)
आपके लिए एक इम्पोर्टेन्ट नोट
PAN कार्ड किसी और का, GST किसी और का और बैंक अकाउंट किसी और का हो तो रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट हो जाएगा। तीनों डॉक्यूमेंट एक ही व्यक्ति के नाम पर होना चाहिए।
Flipkart Onboarding Dashboard को कैसे भरें?
एक बार आप रजिस्टर हो जाएं, तो अब बारी है Onboarding डैशबोर्ड भरने की।
पहले आप Signature Create करें
पहले आप Dashboard पर “Signature” सेक्शन में जाएं। फिर वहां आपको दो ऑप्शन मिलेंगे एक Draw – खुद से सिग्नेचर बनाएं। और Create – नाम टाइप करें और सिग्नेचर ऑटो जेनरेट हो जाएगा। इसमें आपको सिग्नेचर बनाकर “Add” बटन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 2 में आपको Store Display Name और Description भरें
अपना बिजनेस नाम या ब्रांड नाम डिस्प्ले नेम में भरें। और आपको एक डिस्क्रिप्शन लिखना होगा Store Description में यह लिखें कि आप क्या बेचते हैं: “We sell best quality products in Men’s wear category. We believe in customer satisfaction and fast delivery.” इससे लोगों को समझ में आएगा की स्टोर ओनर के बारे में।
स्टेप 3 में Pickup Address डिटेल्स भरें
यहां आपको अपनी दुकान/गोडाउन का एड्रेस भरना होता है जहां से Flipkart आपके प्रोडक्ट को Pickup करेगा।
इम्पोर्टेन्ट नोट
Pickup Address और GST एक ही राज्य का होना चाहिए।
उदाहरण: अगर GST महाराष्ट्र का है, तो Pickup Location भी महाराष्ट्र में ही होना चाहिए।
Required Fields:
- Pin Code (GST के State का होना चाहिए)
- Shop No.
- Building Name
- Road/Landmark
- City
ये सभी चीजे आपके पास होनी जरुरी है।
लिस्टिंग और स्टॉक कैसे भरें?
एक बार Store Info भरने के बाद अगला स्टेप है Product Listing।
दो तरीके से लिस्टिंग कर सकते हैं
यहाँ 2 तरीके है। एक है Brand Name सर्च करके और दूसरा FSN Code से (Flipkart Serial Number) ये 2 तरीके से आप प्रोडक्ट को लिस्ट कर सकते है।
आपके लिए Pro Tip: High Demand Products कैसे चुनें?
Flipkart आपको यह दिखाता है कि कौन-कौन से प्रोडक्ट्स की High Demand है।
उदाहरण के लिए
Men’s T-shirts, Mobile Accessories, Home Decor Items, etc.
कैटेगरी, कलर, साइज, प्राइस जैसे फ़िल्टर इस्तेमाल करके प्रोडक्ट Add करें। और कम से कम एक प्रोडक्ट लिस्ट करने के बाद आप “Go Live” कर सकते हैं।
Go Live कैसे करें?
जैसे ही आप कम से कम एक प्रोडक्ट लिस्ट कर देंगे और सभी डिटेल्स भर देंगे, “Go Live Now” बटन पर क्लिक करें। ये प्रोसेस पूरी होने के बाद आपका Flipkart Seller Account अब एक्टिव हो जाएगा। जैसे ही आप कम से कम एक प्रोडक्ट लिस्ट कर देंगे और सभी डिटेल्स भर देंगे और “Go Live Now” बटन पर क्लिक करें। आपका Flipkart Seller Account अब एक्टिव हो जाएगा।
अगर आपको Important Tips for Success on Flipkart
- Original Products ही बेचें – Fake Products पर अकाउंट ब्लॉक हो सकता है।
- Fast Delivery & Good Packaging रखें।
- Customer Ratings & Reviews को Improve करें।
- Competitive Pricing रखें।
- Attractive Photos और Clear Descriptions डालें।
Flipkart Seller से कितनी कमाई हो सकती है?
यह आपके प्रोडक्ट, प्राइसिंग, रेटिंग और सेल्स वॉल्यूम पर निर्भर करता है।
- शुरुआती Sellers भी ₹25,000–₹50,000 महीना कमा लेते हैं।
- अच्छे Sellers ₹1 लाख+ महीना या इससे भी ज़्यादा कमा रहे हैं।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1: क्या बिना GST के Flipkart पर Seller बन सकते हैं?
नहीं, GST अनिवार्य है।
Q2: अगर मेरा पिन कोड सर्विसेबल नहीं है तो क्या करूं?
GST वाले स्टेट का कोई दूसरा सर्विसेबल पिन कोड एड्रेस डालें।
Q3: क्या एक ही व्यक्ति एक से ज्यादा अकाउंट बना सकता है?
नहीं, एक PAN पर एक ही अकाउंट मान्य होता है।

इसे आप क्या सीके Conclusion
अगर आपके पास सही डॉक्यूमेंट्स, एक अच्छा प्रोडक्ट, और थोड़ा धैर्य है तो Flipkart Seller बनना एक बेहतरीन बिज़नेस स्टार्टअप हो सकता है। आप घर बैठे लाखों ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं और ऑनलाइन बिज़नेस का फायदा उठा सकते हैं।
आज ही रजिस्टर करें Flipkart पर और अपना ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करें!