Smart business tips for 2025। Quality Tips। ये बाते नहीं जानते तो आपका बिजनेस फ्लॉप हो सकता है।
नमस्कार दोस्तों, Smart business tips for 2025। ये बाते नहीं जानते तो आपका बिजनेस फ्लॉप हो सकता है। इस ब्लॉग में आपका स्वागत है।

एक कंपनी में पदों की हायरार्की (hierarchy) क्या होती है?
क्या आप एक बिजनेस खड़ा करना चाहते हो? तो आपको कंपनी में कौन किसके ऊपर है, और कौन किसके नीचे काम करता है। ये बाते पता होनी चाहिए। तभी आप कोई भी बिजनेस चला सकते हो। और इसी को प्रोफेशनल भाषा में इसी को हायरार्की कहते है। ये किसी भी बिजनेस का एकदम बेसिक है और ये आपको पता ही होनी चाहिए।
नई कंपनी या स्टार्टअप में शुरुआत में सभी काम थोड़े लोग ही संभालते हैं, लेकिन जैसे-जैसे कंपनी बढ़ती है, वैसे-वैसे काम अलग-अलग विभागों और पदों में बांटे जाते हैं। तो चलिए देखते है।
कोई भी स्टार्टअप/नई कंपनी की 3 प्रमुख लेवल होते हैं:
- कोई भी कंपनी हो या और कोई तो उसके सबसे Top Level जो होते है तो वो होते है निर्णय (डिसीजन) लेने वाले लोग। जो सबसे मेन होते है।
- दूसरी लेवल में जो होते है वो मैनेजमेंट करनेवाले लोग। जो किसी भी ऑर्गनाइज़ेशन के इम्पोर्टेन्ट लोग होते है।
- और सबसे कम लेव्हल पर होते है जमीन पर काम करनेवाले लोग।
क्या होती है हायरार्की और पदों और उनके काम
1. Founder / Co-Founder (संस्थापक / सह-संस्थापक)
ये वो लोग होते जो कंपनी शुरू करते है। मतलब जिनके दिमाग में आयडिआज है।
- अगर आपको कोई कंपनी शुरू करनी है या तो, उस कंपनी का सबसे पहला और टॉप का पद होता है, Founder या Co-Founder। founder वो होता है जिसके दिमाग में सबसे पहले कंपनी शुरू करने की आयडिआ आती है। और Co-Founder वो होता है जो साथ में है।
- यही वो लोग होते हैं जिन्होंने कंपनी की सोच, आइडिया, और शुरुआत की होती है। जो कंपनी का सबकुछ होता है।
- वे तय करते हैं कि कंपनी क्या बनाएगी, कैसे चलेगी, और कौन सी समस्याएं हल करेगी। ये सभी चीजे उनके ऊपर डिपेंड होती है।
इनका मेन काम क्या होता है ?
- कोई भी फाउंडर चाहेंगा की कंपनी की ग्रोथ जरूर हो। इसके लिए कंपनी की विज़न तय करना (Vision) वो उनके हात में होता है। कंपनी को आगे जाने के लिए वो स्ट्रेटजीस तैयार करते है।
- किसी भी कंपनी की शुरुवात टीम के बिना नहीं हो सकती है। इसलिए इनका शुरुआती टीम बनाना भी काम होता है।
- कंपनी को बड़ी करने के लिए आपको फंडिंग की जरुरत तो होती ही है। इसलिए वो लोग फंडिंग के लिए भी स्ट्रेटजीस तैयार करती है।
- अपने कंपनी का प्रोडक्ट/सर्विस बनवाना भी इनके ऊपर डिपेंड होता है। इसके लिए भी स्टैटेजीस तैयार करनी पड़ती है।
2. CEO (Chief Executive Officer) – प्रमुख कार्यकारी अधिकारी
ये सबसे इम्पोर्टेन्ट पद होता है। मतलब ये पूरी कंपनी का कप्तान होता है।
- आजतक मैंने बहुत से ऐसी कंपनियां देखि है जहाँ अक्सर फाउंडर ही CEO होता है, खासकर स्टार्टअप्स में।
- यह व्यक्ति कंपनी को लीड करता है, रणनीति बनाता है, और बाकी लीडर्स को गाइड करता है। फिल्ड में क्या-क्या हो रहा है। वो सबकुछ खुद देखता है। उसमें चैंजेस करेंगा। याने की कुल मिलाकर वो खुद सबकुछ होता है।
ये बात अगर आप नहीं जानते है, तो आपका बिजनेस फ्लॉप हो सकता है। जाने के लिए इस वीडियो को देखे।
CEO का मुख्य काम क्या होता है?
- कंपनी की ग्रोथ कैसी हो सकती है। और कंपनी किस दिशा में जाएँगी ये सबकुछ खुद CEO तय करता है। याने की कंपनी को फायदा होता है या लॉसेस होता तो भी वो जिम्मेदार होता है।
- टीम को लीड करना भी इसके हाथ में होता है।
- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से जुड़ना भी इसके हाथ में होता है।
- कंपनी के लिए फंड रेज करना भी इनका काम होता है। याने की सभी चीजों में CEO का रोल होता ही है।
3. COO (Chief Operating Officer) – संचालन प्रमुख
👉 COO कंपनी में रोजाना काम होता है उसका वो इंचार्ज होता है।
- COO कंपनी में जो डेली ऑपरेशंस होते है उसको वो संभालता है। और ये एक जिम्मेदारी का पद है। जो संभालना इतना भी आसान नहीं होता है।
- मैन्युफैक्चरिंग, डिलीवरी, क्लाइंट डीलिंग आदि – यह सब COO देखता है।
COO का मेन काम क्या होता है ?
- कंपनी में बहुत सी टिम्स होती है उन सभी टीमों के बिच कोऑर्डिनेशन रखना ये एक मेन कामो में से एक है।
- कंपनी ने जो डेडलाइन दी है उसी डेडलाइन तक कंपनी के सारे प्रोजेक्ट क्लियर करना।
- और उसकी ये भी एक जिम्मेदारी होती है की सभी जगह क्वालिटी बनाये रखना।
4. CTO (Chief Technology Officer) – तकनीकी प्रमुख
👉 CTO टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का बॉस होता है। उनको स्पेशल ट्रीट किया जाता है।
- अगर कंपनी किसी ऐप, वेबसाइट या टेक प्रोडक्ट पर काम कर रही है, तो CTO सबसे अहम पद होता है।
CTO मुख्य काम:
- ऐप/वेबसाइट बनवाना और कंपनी को ट्रैफिक देना ये एक काम तो है। इसके साथ कंपनी का ऐप या वेबसाइट बनवाना एक जटिल कार्य है। वो ये सब करते है।
- टेक्नोलॉजी को अपडेट रखना। ये सबसे जरुरी चीज है क्यूंकि कॉम्पिटिटर्स को आगे जाना है तो खुदको अपडेट तो रखना ही होगा।
- डेवलपर टीम को लीड करना। ये भी उनके काम का एक हिस्सा होता है।
5. CFO (Chief Financial Officer) – फायनांस प्रमुख
👉 ये कंपनी का सबसे इम्पोर्टेन्ट पद है जो कंपनी का सब लेन-देन याने की फायनांस संभालता है। जो सबसे इम्पोर्टेन्ट पद है।
- कंपनी का खर्चा, बजट, फंडिंग, निवेश – CFO संभालता है।
CFO के मुख्य काम:
- मासिक/वार्षिक बजट बनाना। जो कंपनी को आगे जाकर मदद करे। और सब बजेट मैनेज करना
- इंवेस्टमेंट्स कहाँ और कब करनी है वो सब मैनेज करता है।
- टैक्स और अकाउंटिंग भी खुद मैनेज करता है।
6. CMO (Chief Marketing Officer) – मार्केटिंग हेड
👉 ये एक ऐसा पद है जो कंपनी का सबसे इम्पोर्टेन्ट पद है जो कस्टमर्स को कंपनी तक लाता है। और कंपनी का सेल्स बढ़ाता है।
- यह व्यक्ति मार्केटिंग की पूरी प्लानिंग करता है – ऑनलाइन भी और ऑफलाइन भी। जिसकी वजह से कंपनी की ग्रोथ होने के लिए हेल्प होती है।
इसका मेन काम क्या होता है ?
- ये वो पद है जो कंपनी का एडवर्टाइजमेंट का सबकुछ प्लानिंग बनाता है। जो की कंपनी के लिए हेल्पफुल है।
- सोशल मीडिया स्ट्रेटजी भी सबकुछ खुद हैण्डल करता है।
- ब्रांडिंग और कस्टमर्स के साथ संवाद करता है।
7. HR Manager (Human Resource Manager) – मानव संसाधन प्रबंधक
👉 कंपनी में लोगों को लाने, जोड़े रखने और खुश रखने का काम ये सब वो हैंडल करता है। जो कंपनी के फ्यूचर के लिए सबसे इम्पोर्टेन्ट पद है।
इसका काम क्या होता है ?
- कंपनी में एम्प्लोयी को भर्ती (Hiring) करना जो की कंपनी की ग्रोथ के लिए जरुरी है।
- कर्मचारियों की समस्याएं हल करना और उनको खुश रखना होता है।
- ट्रेनिंग, छुट्टी, नियम आदि बनाना जो की उनके कंपनी के वेल्थ के लिए इम्पोर्टेन्ट है।
8. Team Leads / Department Heads (विभाग प्रमुख)
👉 ये वो लोग है जो कंपनी में जो अलग-अलग टिम्स होती है उन सभी टिम्स को लीड करने वाले लोग
- जैसे Sales Head, Design Head, Development Head, Customer Support Lead ये सभी डिपार्टमेंट्स कंपनी में टिम्स होती है जो उनको लिड करना होता है।
मुख्य काम क्या होता है ?
- अपनी टीम के टारगेट पूरे करवाना इसका सबसे मेन काम होता है। जो कंपनी के ग्रोथ के लिए जरुरी है।
- टीम में अच्छे माहौल को बनाए रखना जो कंपनी में एक अच्छा वातावरण बनाता है।
- रिपोर्ट बनाकर मैनेजमेंट को देना जो बहुत इम्पोर्टेन्ट है।
9. Executives / Associates (कार्यकारी / सहायक)
👉 असली काम करने वाले लोग जो कंपनी में होते ही होते है।
- ये लोग असल में प्रोडक्ट बनाते हैं, कोडिंग करते हैं, डिजाइन बनाते हैं, क्लाइंट्स से बात करते हैं। जो की कंपनी का एक हिस्सा है।
मुख्य काम क्या है ?
- अपने-अपने रोल को पूरी मेहनत से निभाना
- Team Lead को रिपोर्ट करना
- डेली टास्क पूरे करना
10. Interns (इंटर्न्स)
👉 सीखने और मदद करने वाले लोग
- स्टार्टअप्स में अक्सर इंटर्न्स होते हैं जो सीखते हैं और साथ ही छोटा-मोटा काम भी करते हैं।

कंपनी के स्टार्टअप की हायरार्की चार्ट
Founder / Co-Founder
⬇️
CEO
/ | \
CTO COO CFO
| | |
Tech Ops Finance
Team Team Team
⬇️ ⬇️ ⬇️
Devs Sales Accountants
⬇️ ⬇️
Interns Support Staff
स्टार्टअप में पद क्यों ज़रूरी होते हैं?
- सबका काम तय रहता है
- जिम्मेदारियाँ साफ होती हैं
- रिपोर्टिंग और निगरानी आसान होती है
- काम में गति और स्पष्टता आती है
स्टार्टअप में लोगों के लिए जरूरी गुण
पद | जरूरी गुण |
---|---|
Founder/CEO | लीडरशिप, विज़न, रिस्क लेने की क्षमता |
CTO | टेक्निकल स्किल्स, इनोवेशन |
CFO | फाइनेंसियल नॉलेज, विश्लेषण क्षमता |
HR | बातचीत की कला, समझदारी |
Marketing | क्रिएटिविटी, ग्राहक की सोच समझना |
Executives | मेहनती, सीखने की चाह, अनुशासन |
इससे आप क्या सीखेंगे ?
किसी भी स्टार्टअप की शुरुआत में भले ही हर कोई हर काम करता है, लेकिन जैसे-जैसे कंपनी बढ़ती है, हायरार्की बनाना जरूरी होता है। इससे कंपनी में स्पष्टता, प्रभावशीलता, और तेजी आती है।
हर पद की अपनी अहमियत है – चाहे वह CEO हो या Intern, हर कोई कंपनी की सफलता में योगदान देता है।